July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

कोरोना भगाने 14 लाख वाशिंग मशीन में धो कर ओवन में सुखाया, फिर जो हुआ …  

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

कोरोना वायरस का नाम सुनते ही जैसे हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना के डर से लोग पता नहीं क्या-क्या कर बैठते है। लेकिन इन सबके बीच एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुन हँसते हँसते लोटपोट हो जायेंगे। एक शख्स ने कोरोना वायरस की डर से बड़ी संख्या में नोट वाशिंग मशीन में धो डाले। लेकिन यही आइडिया उस पर भारी पड़ा और उससे काफी नुकसान उठाना पड़ा।

ये मामला दक्षिण कोरिया का है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, दक्षिण कोरिया में सियोल के पास अंसन शहर के रहने वाले एक व्यक्ति ने कोरोना संक्रमण के डर से अपने सारे पैसे डिसइंफेक्टेड करने के लिए वॉशिंग मशीन में डाल कर धो दिए। उसने करीब 14 लाख रुपये वॉशिंग मशीन में डाले थे। जिसके बाद उन्हें सुखाने के लिए उसने उन्हें ओवन में डाला, जिससे काफी नोट जल गए।

इसके बाद शख्स दौड़ता भागता बैंक ऑफ कोरिया पहुंचा तांकि नोटों को बदला जा सके। इस दौरान उसके 19320 अमेरिकी डॉलर यानि 14 लाख 47 हजार से अधिक नोट धुल गए या जल गए। बैंक ऑफ कोरिया के नियमों के मुताबिक शख्स को इसके बदले फिर लगभग इतनी ही राशि की नई करेंसी प्रदान की गई। हालांकि कुछ नोट इतने जल गए थे या धुल गए थे कि उन्हें बदला नहीं जा सका।

Related Posts