July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

प्रियंका के स्नैक्स की वजह से भूखों मरने से बचे फिल्म यूनिट के लोग !

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :  

गर प्रियंका चोपड़ा ‘दिल धड़कने दो’ की शूटिंग पर जाते समय अपने साथ ढेर सारा स्नैक्स नहीं लेतीं, तो शायद फिल्म की यूनिट के कई लोगों को भूखा रहना पड़ता। दिनों का अंदाजा सही नहीं लगने की वजह से राशन थोड़ा कम पड़ने लगा था।

‘दिल धड़कने दो’ के शूट के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने एक्टिंग के अलावा भी फिल्म के कास्ट और क्रू की मदद की थी । प्रियंका के साथ लाए नमकीन ने क्रू की भूख को काफी हद तक शांत रखा।

फिल्म की शूटिंग पांच हफ्ते तक एक क्रूज पर हुई थी। फिल्म की यूनिट स्पेन से इस जहाज पर चढ़ी थी। साथ ही पांच हफ्तों के लिहाज से खाना भी जहाज पर चढ़ाया गया था। काफी सारा हेल्दी फूड भी लिया गया था जैसे प्रोटीन बार्स भी टीम के लिए रखे गए थे। दिनों का अंदाजा सही नहीं लगने की वजह से राशन थोड़ा कम पड़ने लगा।

प्रियंका चोपड़ा मगर पूरी तैयारी से यहां पहुंची थीं। एक्ट्रेस के पास पर्याप्त खाना था, जो वे पूरे दो बैग में भरकर शूट पर पहुंची थीं। उनके इन बैगों में हेल्दी और टेस्टी नमकीन का जबरदस्त कॉम्बिनेशन था। वे अपने पास रोस्टेड नट्स से लेकर तमाम फ्लेवर के बेक्ड और रोस्टेड चिप्स तक रखे थीं।

शूट पूरा होने के बाद तो हर कोई प्रियंका चोपड़ा के कमरे से कुछ पैकेट लेकर निकलता हुआ नजर आता था। क्रू के लिए वो प्रियंका का कमरा नहीं, नमकीन का स्टोर बन गया था। आखिरी के कुछ दिन कास्ट और क्रू ने क्रूज पर प्रियंका के नमकीन की बदौलत ही दिन निकाले।

Related Posts