February 23, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

तिरंगे के लहराते ही हिला गया पाकिस्तानी न्यूज चैनल डॉन

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

पाकिस्तानी टीवी चैनलों पर अचानक इंडिपेंडेंस डे लिखा हुआ आया और भारतीय तिरंगा झंडा लहराने से जैसे हलचल सी मच गयी। भारतीय तिरंगा तकरीबन 15 सेकेंड तक लहराता रहा। बताया जा रहा है कि यह घटना पाकिस्तान के टीवी चैनल डॉन टीवी पर घटी। वहीं टीवी ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि उनके सिस्टम को हैक करके यह काम किया गया है।

पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि एक व्यवसायिक ब्रेक के दौरान पाकिस्तानी टीवी चैनल डॉन पर भारतीय तिरंगा लहराते हुए दिखा, तिरंगे के नीचे हैप्पी इंडिपेंडेंस डे लिखा है। हालांकि घटना के बाद चैनल के आगे जांच कराने की बात कही है।

घटना के बाद जब मामला सोशल मीडिया पर उठा तो कंपनी ने बयान में कहा कि चैनल का प्रसारण हैक किया गया है। इस संबंध में आधिकारिक सूचना दे दी गई है।

Related Posts