July 7, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

मरने के बाद माँ  अपने साथ ले गयी बेटे को भी 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर शायद आप भी चौक जाएंगे। इस वीडियो में दिख रहा है एक माँ मरने के बाद किस तरह से अपने बेटे को साथ लेकर जाती है। जिसने भी ये वीडियो देखा है उसकी चीख निकल गई। ये वीडियो इंडोनेशिया के सुलावेसी आइलैंड का है जहां पर सामेन कोंडोरूरा एक लड़का अपनी माँ के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहा था इस दौरान एक ऐसा हादसा हो गया कि माँ के साथ बेटे की भी मौत हो गई।

ये लड़का अपनी माँ के शव को ताबूत में रखकर एक टावर पर चढ़ा रहा था. इस टावर पर चढ़ने के लिए एक लकड़ी की सीढी रखी रहती है और अचानक से ही ये सीढी हिलने लगती है और इसके बाद जो होता है वो तो दिल दहला देने वाली घटना है।जिस सीढी पर चढ़कर लोग टावर पर जा रहे होते है वो सीढी अचानक से ही फिसल जाती है और सभी लोग नीचे गिर जाते है। जैसे ही ताबूत ऊपर पहुंचने वाला होता है वैसे ही ये बांस की बनी सीढी अपनी जगह से खिसक जाती है।

सीढी के खिसकते ही सभी लोग गिर जाते है जिनके साथ ही वो ताबूत भी हाथ से सरक कर नीचे गिर जाता है. हैरानी की बात तो ये है कि ताबूत माँ के बेटे सामेन कोंडोरूरा पर ही गिरता है। सामेन कोंडोरूरा को इस हादसे के बाद तुरंत ही अस्पताल ले जाया जाता है लेकिन वहां सामेन कोंडोरूरा को मृत घोषित कर दिया जाता है. सामेन कोंडोरूरा और उनकी माँ दोनों को ही एक साथ आजु-बाजू में दफनाया गया।

Related Posts