July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म सफर

एक साथ 100 लोगों की गर्मी दूर करता है ये पंखा

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

ज तक आपने कई पंखे देखे होंगे। कमरे में लगा एक पंखा तीन—चार लोगों तक अच्छे से हवा पहुंचाता है। मगर क्या आपने कभी सुना है कि एक पंखा 100 लोगों तक हवा पहुंचाता हो। चौंक गए न, तो जनाब ये सच है कि भारत में एक ऐसा पंखा भी है, जो एक साथ 100  से ज्यादा लोगों को राहत देता है।

यह पंखा लगा है जयपुर के रेलवे स्टेशन पर। जयपुर को अपने अनोखे आार्किटेक्चर के लिए जाना जाता है। पिंक सिटी में हर साल लाखों की संख्या में टूरिस्ट आते हैं। अब यहां आने वालों को यह पंखा लुभा रहा है। इस पंखे को देखकर यात्री इसके बारे में पूछ रहे हैं।  स्टेशन के वेटिंग रूम में यह पंखा  लगाया गया है। इस पंखे की खासियत यह है कि इसमें चार की जगह 6 ब्लेड हैं और इसका डाईमीटर 24 फीट है। हालांकि यह भी आम पंखों की तरह अलग—अलग स्पीड में चलता है।

इस पंखे की एक और खासियत है कि इतना विशाल होने के बावजूद यह बिजली की खपत कम करता है। दरअसल, इस पंखे की ब्लेड पर एक अनोखी छोटी ब्लेड लगी हुई है। यह एयरोडाइनामिक ब्लेड है, जो पंखे की हवा को  अच्छे से हर कोने तक पहुंचाती है। अगर आप भी इस पंखे को देखना चाहते हैं, तो जयपुर जाकर इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

Related Posts