July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

जब आधी रात को इस हीरो की मदद करने पहुंचा फैन!

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :
बॉलीवुड एक्टर डीनो मोरिया हाल ही में आधी रात को एक मुसीबत में फंस गए थे लेकिन उनके एक फैन ने उनकी मदद की।

दरअसल डीनो आधी रात को बांद्रा से अंधेरी जा रहे थे कि रास्ते में उनकी गाड़ी खराब हो गई। उन्होंने गाड़ी को कई बार चालू करने की कोशिश की लेकिन वो चालू नहीं हो सकी।

इसके बाद डीनो परेशान हो गए, तभी वहां से गुजरते हुए एक व्यक्ति ने एक्टर को बीच सड़क खड़े देखा तो जाकर पूछा कि परेशानी क्या है। मजेदार बात ये रही कि ये शख्स डीनो का फैन निकला।

इस फैन ने डीनो को मदद का ऑफर दिया और उन्हें अपनी गाड़ी से अंधेरी ले आया। इसके बाद फैन ने डीनो के साथ सेल्फी भी ली।

Related Posts