July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

मुंबई लौटने का दिन बताकर कंगना ने दिया यह चैलेंज 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

कंगना रनौत का मुंबई को लेकर दिया गया बयान तूल पकड़ता जा रहा है। अब कंगना ने एक बार फिर पलटवार किया है- कंगना रनौत ने ट्वीट किया है, मैं देख रही हूं कई लोग मुझे मुंबई वापस न आने की धमकी दे रहे हैं इसलिए मैंने तय किया है कि 9 सितंबर को मुंबई आऊंगी- मैं मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचकर टाइम पोस्ट करूंगी, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।

दरअसल कंगना ने बीते दिनों ट्वीट किया था कि वह बॉलिवुड के ड्रग लिंक के बारे में जानती है। उन्होंने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के लिए ट्वीट किया था कि वह मदद कर सकती हैं बशर्ते उन्हें सुरक्षा दी जाए। इस पर बीजेपी लीडर राम कदम ने महाराष्ट्र सरकार को ट्वीट करके सवाल उठाया था। इस पर कंगना ने जवाब दिया था कि वह सेंटर या हिमाचल प्रदेश से सुरक्षा चाहती हैं। मुंबई पुलिस से उन्होंने डर बताया था। इस पर संजय राउत का बयान था कि इतना ही डर है तो मुंबई न आएं। कंगना ने पलटवार किया था कि मुंबई अब पीओके जैसा फील हो रहा है।

Related Posts