गिड़गिड़ा रहा चीन: भारतीय रक्षा मंत्री से मिलने के लिए इतनी बार मांगा समय – Hindi
April 26, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

गिड़गिड़ा रहा चीन: भारतीय रक्षा मंत्री से मिलने के लिए इतनी बार मांगा समय

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

LAC पर भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच 4 महीने से चल रहे गतिरोध के दौरान चीनी पक्ष ने 80 दिनों में 3 बार भारतीय पक्ष से मिलने का अनुरोध किया गया। इतना ही नहीं मॉस्को में हुई बैठक का अनुरोध भी चीनी पक्ष की ओर से किया गया था।

सूत्रों ने बताया है, ‘चीनी रक्षा मंत्री वेई फेंगे ने पिछले 80 दिनों में 3 बार भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मलने का अनुरोध किया था। यहां तक कि चीनी मंत्री ने संवाद के लिए भारतीय रक्षा मंत्री के होटल में आने की बात भी कही थी।’

इससे पहले भारत के साथ बैठक के लिए एक अनुरोध तब भी किया गया था, जब भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जून में विक्‍ट्री डे परेड में हिस्‍सा लेने के लिए मॉस्को गए थे। उस समय भारत ने किसी भी वार्ता के लिए साफ तौर पर न कह दिया था।

ऐसा माना जा रहा है कि इस बार चीन के आग्रह का एक मुख्य कारण भारत द्वारा की जा रही त्‍वरित कार्रवाई है। भारत ने पैंगोंग झील के दक्षिणी तट की ऊंचाई पर अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए तत्‍काल कदम उठाया है।

Related Posts