July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

पाकिस्तान की 35 सालों की जहन्नुम से कावन हुआ आजाद, भेजा जायेगा कंबोडिया

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :
दुनियाभर के पशु अधिकार कार्यकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने वाले पाकिस्तान के इस्लामाबाद के चिडिय़ाघर में पिछले कई सालों से बंद एक हाथी को अब बेहतर जगह ले जाने की अनुमति मिल गई है। इसे दुनिया का सबसे अकेला हाथी कहा जा रहा है। इस हाथी का नाम कावन है और ये पिछले 35 से ज्यादा सालों से इस्लामाबाद के चीडिय़ाघर में है।

फोर पॉज संस्था के एक प्रवक्ता मार्टिन बॉयर के अनुसार हाथी को आखिरकार यात्रा की चिकित्सीय मंजूरी दे दी गई है, उसे कंबोडिया ले जाए जाने की सबसे अधिक संभावना है, जहां उसे बेहतर साथी और परिस्थितियां मिलेंगी। कावन का पिछले हफ्ते पूरा मेडिकल टेस्ट किया गया था। मई में पाकिस्तान के उच्च न्यायालय ने इस्लामाबाद के मार्घाजार चिडिय़ाघर को बंद करने का आदेश दिया था।

चिडिय़ाघर की विकट स्थितियों से कावन को बचाने के लिए अमेरिकी गायिका चेर ने उसके पुनर्वास को लेकर अभियान चलाया और दुनिया भर के पशु कार्यकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। इसी चिडिय़ाघर में दुर्भाग्य से, दो शेरों को निकालने में देरी के चलते जुलाई में उनकी जान चली गई।

हाथी कावन अब तक एक छोटे से बाड़े में एकांत जीवन जीने के लिए मजबूर रहा।

Related Posts