May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

दुनिया की सबसे अनोखी कुर्सी

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :
दुनिया में कई लोग ऐसे भी होते हैं जो हमेशा लीक से हट कर कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहते हैं। इसी तरह की एक कोशिश में ब्रिटेन के एक व्यक्ति ने ऐसी कुर्सी बनाई है जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। इस कुर्सी की सबसे बड़ी खासियत इसका आकार है। दरअसल यह कुर्सी डबल डेकर बस से लंबी और हाथी के आकार से भी बड़ी है। इसमें एक साथ कई लोग आराम से बैठ सकते हैं। इसको बनाने में 21 दिन से भी ज्यादा का समय लगा है। यह माना जा रहा है कि यह विश्व में अब तक की सबसे बड़ी कुर्सी है। इसे एक तटीय शहर में सागर के किनारे रखा गया है जिस पर लोग बैठकर इसका लुत्फ ले रहे हैं।

Related Posts