May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक व्यापार

चीन के इस सपने को रौंद गया सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

भारत में सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन प्रोजेक्ट से अब चीनी कंपनियों को बाहर का रास्ता दिखा केंद्र ने चीन को एक और झटका दिया। अब सिर्फ भारत की कंपनियों को यह टेंडर दिया जाएगा. सरकार ने पुराने टेंडर को रद्द कर नया टेंडर जारी कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक, भारतीय रेलवे ने 44 सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन सेट्स के लिए संशोधित टेंडर जारी किया है। यह टेंडर ट्रेन सेट्स के लिए बोगियों के साथ-साथ थ्री-फेज प्रोपल्शन, कंट्रोल और अन्य उपकरणों के लिए है। इस टेंडर को www.ireps.gov.in पर अपलोड किया गया है।

न्यूनतम स्थानीय सामग्री के प्रतिशत को संशोधित करके अब 75 प्रतिशत कर दिया गया है। यह आत्मनिर्भर भारत के संशोधित डीपीआईआईटी शर्तों के तहत जारी पहला बड़ा टेंडर है। यह टेंडर अब एक घरेलू टेंडर है। इसके लिए केवल भारत में पंजीकृत कंपनियां ही आवेदन कर सकती हैं और उन्हें लागत भारतीय रुपये में बतानी होगी।

इससे पहले भारत ने चीनी मोबाइल ऐप पर बैन लगाकर पड़ोसी देश को चेतावनी जारी की थी।

Related Posts