July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

दूध हो सकता है नुकसानदायक, जब…

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

वैसे तो दूध के बारे में सभी लोग जानते होंगे दूध पीने मात्र से सम्पूर्ण आहार की प्राप्ती हो जाती है दूध के चमत्कार को कौन नहीं जानता होगा ये जहां दिमाग मजबूत बनाता है वहीं यह शरीर की ताकत भी बढ़ाने में सहायक होता है। लेकिन कभी कभी दूध पीना व्यर्थ हो जाता है वो इसलिए क्योंकि हम अंजाने में दूध के साथ और चीजों का भी सेवन कर लेते हैं जिससे दूध असरकारक नहीं हो पाता है। तो चलिए जानते हैं कि दूध के साथ किन चीजो केा सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए-

कुछ लोगो कि आदत होती है दूध में नींबू मिलाकर पीने की तो हम आपको बता दें कि अगर आप भी उन लोगो में शामिल है तो अब ऐसा बिलकुल भी मत कीजिए क्योंकि ऐसा करने से उल्टा आपको नुकसान हो सकता है।

दूध के साथ मूली, जामुन, मछली आदि भी नहीं लेना चाहिए। ये चीजें दूध के साथ शरीर पर बुरा प्रभाव डाल देती हैं। ऐसा करने पर त्वचा संबंधित रोग हो सकते हैं।

जब भी दूध पिएं तो दही को हाथ तक न लगाएं क्योंकि दोनो अलग-अलग समय पर ही लेना शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

ये बात भी याद रखें की जब आप ने उड़द दाल खाई है तो दूध का सेवन फिर न करें क्योंकि ऐसा करने से स्वास्थ्य सम्बधि नुकसान हो सकता है।

Related Posts