July 7, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म सफर

यहां खाना और स्वागत में होता है अपमान

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :
शीर्षक पढ़कर ही आप चौंकेंगे कि ऐसा कहीं होता है क्या? पर आपको बता दें कि यह सौ फीसदी सच है। हम जिन रेस्टोरेंट्स के बारे में यहां बताने जा रहे हैं वहां की विशेषता ही यही है। इन रेस्टोरेंट्स में आने वाले हर ग्राहक को अपमानित करना इनकी परंपरा है। खास बात यह है कि इनकी ये परंपराएं ही इनकी विशेषताएं हैं। लोग यहां के खाने की विशेषताओं के कारण नहीं, यहां की इन अजीबोगरीब परंपराओं के कारण आते हैं। आप सोचेंगे कि ऐसा कौन होगा जो गालियां खाने या प्लेट की जगह गंदे शरीर पर खाना खाने जाएगा? पर जनाब ऐसा होता है। इसे पसंद करने वाले लोग बड़ी संख्या में हैं और ये रेस्टोरेंट भी इनकी पसंद पर ही चल रहे हैं।

लास वेगास में डिक्स लास्ट रिसॉर्ट नाम का एक रेस्टोरेंट है जहां आप इसकी खूबियों से अनजान रहते हुए अगर चले जाएं तो शायद गालियां देते हुए यहां से बाहर आएंगे। यहां की खास बात यह है कि यहां खाने के साथ आपको अपमानित किया जाएगा। जी हां, यहां आने वाला हर व्यक्ति यहां के लजीज खानों का लुत्फ लेने से ज्यादा यहां के वेटरों से अपमानित होना पसंद करता है। आपको यहां खाना तो मिलेगा पर नैपकिन शायद ना मिले। नैपकिन की मांग करने पर तय है कि वेटर इसे आप के ऊपर फेंक कर जाएंगे। रेस्टोरेंट में घुसते ही यहां के वेटर आप पर फब्तियां कसेंगे। आपके सिर पर कागज से बनी एक टोपी रखेंगे जिस पर बहुत ही अपमानजनक शब्द लिखे होंगे। खाने का ऑर्डर देने पर हो सकता है आपको गालियां भी सुनने को मिलें। ऑर्डर देने में देर करने पर वेटर आपको सजा के तौर पर खाना देने से मना कर सकते हैं और वह भी बहुत बुरे अंदाज में। यहां तक कि यहां के डिश के नाम भी अजीबोगरीब और अपमानजनक हैं।

आप सुनकर आश्चर्य कर सकते हैं पर यहां आने वाला हर ग्राहक इसके मजे लेता है। दरअसल यहां आने वाला हर ग्राहक किसी न किसी कारण परेशान होता है। यहां आकर वे एक हल्के-फुल्के माहौल में अपनी परेशानियों को कम करना चाहते हैं। यहां के वेटरों के इस अपमानजनक लहजे पर वे हंसी-मजाक करते हुए अपनी मानसिक थकान भूल जाते हैं। रेस्टोरेंट के कर्मचारी और यहां आने वाले ग्राहक मानते हैं कि मजाक समझने वाले और मजाक का बुरा न मानने वालों के लिए यह मस्ती की जगह है। ऐसा भी नहीं है कि यह कुछ वर्ग विशेष के लोगों द्वारा ही पसंद किया जाता है। इस रेस्टोरेंट की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लास वेगास के अलावे भी इसकी 13 अन्य शाखाएं हैं।

Related Posts