June 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म सफर

आज भी यहां ज्यों के त्यों सो रहे हैं रावण, देखते ही कांप उठेंगे 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

रावण का वध भगवान श्रीराम ने किया था लेकिन ऐसा कहा जाता है कि श्रीलंका में आज भी रामायण से जुड़े कई ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं और इसके बारे में हर कोई जानना चाहता है. हम आपको आज एक ऐसी ही जगह के बारे में बता रहे हैं। एक रिसर्च में यह भी दावा किया गया है कि रावण का शव आज भी एक गुफा में मौजूद है और ये गुफा श्रीलंका के रैगला के घने जंगलों में स्थित है।

रैगला में मौजूद इस गुफा को रावण की गुफा के नाम से जाना जाता है। दरअसल रैगला में मौजूद ये वो ही गुफा है जहां पर बैठकर रावण ने तपस्या कर सभी शक्तियां प्राप्त की थी। रैगला की इस गुफा के बारे में ये भी कहा जाता है कि यहाँ पर आज भी रावण का शव मौजूद है। आपको बता दें भगवान राम द्वारा रावण का शव विभीषण को सौंपा गया था और इसके बाद विभीषण ने रावण का अंतिम संस्कार किया था कि नहीं इस बारे में शायद ही कोई जानता हो।

दावा तो ये भी किया जाता है कि इस गुफा के अंदर एक 17 फुट लम्बा ताबूत रखा हुआ है और उस ताबूत के अंदर ही रावण का शव है। हर किसी के मन में ये सवाल आता है कि इतने सालों में तो रावण का शव गलकर खत्म हो गया होगा? लेकिन हम आपको बता दें कि इस ताबूत के चारों ओर एक खास तरह का लेप भी लगा है और इसके कारण ही वो आज तक सुरक्षित है। आपकी जानकारी के लिए बता दें पहले के समय में मिस्र में ममी बनाने की परंपरा थी। यहाँ के पिरामिडो में आज भी हजारों साल से कई राजाओं के शव रखे हैं। उस समय शैव संप्रदाय में समाधि देने की रस्म थी और ऐसा कहा जाता है कि रावण शैवपंथी था।

Related Posts