July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म व्यापार

हर महीने एक बच्चा पैदा कर बेचती है 6 लाख में  

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

नाडा की आर्टिस्ट सुसन गिब्स के लिए यह उसके बच्चे ही हैं। दरसल वह ऐसे डॉल्स बनाती है, जिसे देखकर कोई कह नहीं सकता कि वो खिलौने हैं। ये बिल्कुल असली लगते हैं। 49 साल की ये आर्टिस्ट सिलिकॉन से डॉल्स बनाती है। लोग इन्हें देख कर हैरान हो जाते हैं. अगर किसी को नहीं पता कि ये डॉल्स हैं तो वो इन्हें असली बच्चा समझ बैठेंगे। सुसन ने 2010 से इन डॉल्स को बनाना शुरू किया था। इन्हें रिबॉर्न नाम दिया गया है। साथ ही इनकी सेल भी हो रही है।

सुसन के हाथों से बनी एक डॉल ऑनलाइन करीब 6 लाख रुपए में बिक जाती है। इसकी लोगों के बीच काफी डिमांड है। 1 डॉल को बनाने में सुसन को करीब चार हफ्ते लगते हैं। वो बहुत बारीकी से इनकी फिनिशिंग पर काम करती हैं। सुसन अपनी बनाई डॉल्स से काफी जुड़ाव महसूस करती हैं. उन्होंने बताया कि कुछ डॉल्स को बेचने में उन्हें काफी तकलीफ होती है।

Related Posts