June 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

सलमान का दिल हर बार माशूकाएं तोड़ती रहीं, वह भी … 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

ड़प-तड़प के इस दिल से आह निकलती रही, मुझको सजा दी प्यार की ऐसा क्या गुनाह किया तो लुट गए, हां लुट गए हम तेरी मोहब्बत में…सलमान खान पर फिल्माया गया ‘हम दिल दे चुके सनम’ का ये दर्द भरा गाना उन पर बिल्कुल सटीक बैठता है। खास तौर से अगर ऐश्वर्या राय के साथ उनके असल प्यार और उसका हश्र देखा जाए तो सब कुछ सच प्रतीत होता है। मगर सलमान खान ने अपनी 50 साल की उम्र में कइयों को अपना दिल दिया। मगर उनका प्यार कभी भी अपने मुकाम तक नहीं पहुंच पाया।

सबसे पहले संगीता बिजलानी से जुड़ा नाम

सलमान का नाम सबसे पहले संगीता बिजलानी से जुड़ा, जिन्होंने 1980 में मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाना शुरू किया था। सलमान उनकी खूबसूरती पर फिदा हो गए और उनके करीब आने में बहन अलविरा का योगदान रहा। अगर किसी महिला की बात करें, जिनके साथ लगभग सलमान की शादी होने ही वाली थी तो वो हैं संगीता बिजलानी। कहा जाता है कि शादी के कार्ड तक प्रिंट हो चुके थे। मगर दुर्भाग्यवश दोनों के प्यार की गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकी। हालांकि अब भी अच्छे दोस्त के रूप में संगीता और सलमान का रिश्ता कायम है।

फिर सोमी अली आईं और चली गईं

संगीता बिजलानी के बाद सलमान के दिल में जगह बनाने वाली थीं 19 साल की पाक एक्ट्रेस सोमी अली। दोनों की जोड़ी भी काफी अच्छी थी। मगर कहा जाता है कि सलमान की शराब की लत और गाली-गलौच वाले व्यवहार के कारण सोमी 1999 में उन्हें छोड़कर चली गईं। दोनों के ब्रेकअप की वजह सलमान की जिंदगी में ऐश्वर्या की एंट्री को भी माना जाता है। फिलहाल सोमी की अपनी क्लोथिंग लाइन है और वो एक एनजीओ से भी जुड़ी हुई हैं।

ऐश्वर्या राय को टूटकर किया प्यार और बिखर गए

ऐश्वर्या राय के साथ सलमान की प्यार की कहानी आज भी मशहूर है। भले ही इसका अंत दुखद रहा, मगर सलमान ने उन्हें टूटकर प्यार किया। 1999 में ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच करीबियां बढ़ी थीं, मगर 2002 में राहें अलग हो गईं। सलमान और ऎश्वर्या के अलगाव के बाद ऐश्वर्या के परिवार ने सलमान एफआईआर भी दर्ज कराई थी। सलमान के बाद ऎश्वर्या के अभिनेता विवेक ओबरॉय के साथ अफेयर की खबरें सुर्खियों में छाई रही थी। ऐश्वर्या के अफेयर की खबरों पर तब विराम लग गया जब ऐश्वर्या की शादी 2007 में अभिषेक बच्चन से हो गई।

ऐश्वर्या सी दिखने वाली स्नेहा उलाल के साथ जुड़ा सलमान का नाम

विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद सलमान खान ने लंबे वक्त के बाद ”लकी” मूवी से कमबैक किया था। इस फिल्म में सलमान के अपोजित हूबहू ऐश्वर्या जैसी दिखने वाली अभिनेत्री स्नेहा उलाल थीं। सलमान ने ही स्नेहा उलाल को बॉलीवुड इंडस्ट्री में ब्रेक दिया। बता दें कि स्नेहा सलमान की बहन अर्पिता की फ्रेंड थी। फिल्म लकी के बाद सलमान के साथ स्नेहा उलाल का नाम जोड़ा गया। दोनों के बीच नजदीकियों की खबरें काफी दिनों तक चर्चा में रहीं। लेकिन स्नेहा और सलमान ने अपने संबंधों के बारे में कभी कुछ नहीं कहा।

कैटरीना भी चली गईं सलमान से दूर

बॉलीवुड जगत में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रही कैटरीना कैफ को 2005 में सलमान खान का साथ मिला। सलमान ने कैटरीना को 2005 में “मैंने प्यार क्यूं किया” में उनके साथ काम करने का मौका दिया। सलमान की मदद से कैटरीना ने अपने करियर को यहां से एक नई रफ्तार दी। इसके बाद कैटरीना और सलमान ने एक साथ कई फिल्में की.. दोनों की ”एक था टाइगर” मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। दोनों के बीच नजदीकियां साफ दिखने लगी थी। हर कार्यक्रम में दोनों को साथ देखा जाता था। लेकिन सलमान का यह रिश्ता भी टूट गया। 2010 में दोनों का ब्रेकअप हुआ और कैटरीना रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं।

कैटरीना के बाद जरीन से जुड़ा सलमान का नाम

कैटरीना और सलमान के बीच बढ़ी दूरी को सलमान के चाहने वाले भी नहीं पचा पाए थे। कैटरीना से ब्रेकअप के बाद सलमान ने उनके जैसी ही दिखने वाली अभिनेत्री जरीन खान को फिल्म जगत में एक पहचान दी। उन्होंने जरीन खान के साथ फिल्म वीरा बनाई। फिल्म के बाद दोनों के रिश्तों की खबरें आती रहीं लेकिन.. दोनों ने अपने रिलेशन के बारेे में कुछ भी खुलकर नहीं कहा।

क्लोडिया सीस्ला सलमान की अच्छी दोस्त

क्लोडिया और सलमान की अफेयर की खबरों को तब हवा मिली जब उन्होंने क्लोडिया को अपने परिवार से मिलवाया। सलमान ने उन्हें अपनी क्लोज फ्रेंड बताया, लेकिन बाद में क्लोडिया ने कहा कि सलमान और वह केवल अच्छे दोस्त हैं।

महक चहल भी आईं सलमान के करीब

विवादित टीवी रिएलिटी शो “बिग बॉस 5″ का हिस्सा रही महक चहल के साथ भी सलमान का नाम जुड़ा। सलमान पर महक का पक्ष लेने का आरोप लगाया गया। वहीं कहा जाता है कि शो में उनकी री-एंट्री भी सलमान के कहने पर ही हुई। खबरों के मुताबिक सलमान की फिल्म वॉन्टेड” के दौरान दोनों करीब आए थे। महक ने “वॉन्टेड” में आइटम नंबर किया था।

एली सलमान की फेवरेट कंटेस्टेंट

स्वीडिश ब्यूटी ऎली अवराम ने फिल्म “मिकी वायरस” से बॉलीवुड में एंट्री की। इसके बाद वह टीवी रिएलिटी शो “बिग बॉस 7” में नजर आई। इस सीजन के दौरान एली को सलमान की फेवरेट कंटेस्टेंट माना जाता था। सलमान ने ऎली की तुलना कैटरीना कैफ से भी की थी।

सलमान ने लुलिया को गर्लफ्रेंड कहकर किया था इंटरड्यूस

सलमान का नाम रोमानियन एक्टर-एंकर लुलिया वेंतुर से भी जुड़ा। सलमान के एक विदेश ट्रिप के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद लुलिया इंडिया भी आई। खबरों के मुताबिक सलमान ने अपनी बहन अर्पिता की शादी में लुलिया को गर्लफ्रेंड कहकर इंटरड्यूस किया था। लुलिया भी सलमान के परिवार के साथ काफी कंफर्टेबल थी।

Related Posts