July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

खुद को लगातार लात मारता रहा वह, क्योंकि … 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

गर कोई आपको हाथ भी लगा दे तो आप गुस्से से आग बबूला हो जाएंगे। लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए आपको खुद को मारना है, तो क्या आप ऐसा कर पाएंगे?

जी हां, आप भले ही ऐसा न कर पाएं लेकिन एक आदमी ने ऐसा कर अपना नाम गिनीज विश्व रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया है।

सूत्रों के मुताबिक नेपाल के सिंधूपालचौक में पढऩे वाले पुष्कर ने खुद के सिर पर पैर से मार-मार कर विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। एक मिनट में उसने अपने माथे पर अपने पैर से 134 बार मार कर एक बड़ा रिकॉर्ड खड़ा कर दिया है।

इस रिकॉर्ड को बनाकर पुष्कर बहुत खुश है। उसका कहना है कि जब उसे पता चला कि गिनीज बुक रिकॉर्ड में इसकी भी एक श्रेणी है तो जिसमें खुद को मारना होता है तो उसने इस श्रेणी को चुना और उसका अभ्यास शुर कर दिया।

उसने लगातार 8 से 9 महीने अभ्यास किया जिससे उसका शरीर लचीला बने क्योंकि इस काम के लिए शरीर को पूरे एक मिनट तक झुक कर एक ही मुद्रा में रखना पड़ता है।

हालांकि पुष्कर के परिवार वाले और दोस्त इसके लेकर चिंतित थे कि कहीं पुष्कर को चोट न लग जाये। लेकिन पुष्कर पूरी तरह से ठीक है।

Related Posts