May 21, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

लॉटरी नहीं बस 99 रुपये से बनी लखपति

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

कोई 99 रुपये में बिना लॉटरी लगाये भी लखपति बन सकता है। आश्चर्य की बात तो है लेकिन ऐसा ही हुआ है इंग्लैंड के वेस्ट ससेक्स में रहने वाली महिला कैरोलिन कैस्टिलो के साथ।

कैरोलिन ने नया घर खरीदने की खुशी में एक पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी के लिए कैरोलिन सी-फूड खरीद कर लायी थी।

सी-फूड में कैरालिन ने 99 रुपये की एक सीप भी खरीदी थी। कैरोलिन जब इसे खा रही थी तो उसके मुंह में कुछ कंकड के जैसा लगा। कैरोलिन को लगा कि सीप में कोई पत्थर आ गया होगा। उसे मुंह से निकालने पर कैरोलिन हैरान रह गयी। जिसे वह कंकड़ समझ रही थी वह दरअसल काले रंग का दुर्लभ मोती था।

इन मोतियों की कीमत कम से कम एक लाख रूपये के करीब है। इनमें से एक मोती को कैरोलिन अपनी वेडिंग रिंग में लगवायेगी।

Related Posts