February 23, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

कोरोना जंग में ‘फेलुदा’ करेंगे दो-दो हाथ, बदल सकता है दिशा 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

कोरोना वायरस से जंग में भारत की पेपर बेस्ड टेस्ट स्ट्रिप फेलूदा (Feluda) माइलस्टोन साबित हो सकती है। यह टेस्ट स्ट्रिप बाजार में आने के लिए तैयार है।

ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने पिछले महीने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के गुणवत्ता बेंचमार्क को पूरा करने के बाद FELUDA (FnCas9 Editor Linked Uniform Detection Assay ) को मंजूरी दे दी थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कुछ समय पहले कहा था कि फेलूदा जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगी।

इसे वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के युवा वैज्ञानिकों की एक टीम ने तैयार किया है। FELUDA से कुछ ही मिनटों में टेस्ट परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। जबकि मौजूदा RT-PCR किट इसके लिए 4 से 5 घंटे का समय लेती है। इससे केवल 30 मिनट में परिणाम मिल जाते हैं। जबकि RT PCR 4 से 5 घंटे का समय लेती है।  इसके अलावा, फेलूदा RT PCR परीक्षण किट की तुलना में तीन से पांच गुना सस्ती भी है।

COVID-19 टेस्ट के लिए विकसित की गई फेलूदा टेस्ट प्रेग्नेंसी स्ट्रिप टेस्ट की तरह होती है। इस स्ट्रिप का इस्तेमाल पैथ लैब में भी आसानी से किया जा सकता है।

Related Posts