July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

इन ‘चोरों’ को छुड़ाने चीन ने अमेरिका को दी चेतावनी 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

चीन ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि वह अमेरिकियों को हिरासत में ले सकता है। इस बाबत चीनी अधिकारियों ने कई चैनलों के माध्यम से अमेरिकी सरकार के अधिकारियों को बार-बार चेतावनी जारी की है। चीन का संदेश है कि अमेरिका को अमेरिकी अदालतों में चीनी स्कॉलर्स के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने चाहिए नहीं तो अमेरिकी चीन में खुद को चीनी कानून के उल्लंघन में फंसा पा सकते हैं।

हालांकि इस बाबत अमेरिका पहले ही 14 सितंबर को अपने नागरिकों को चीन की यात्रा को लेकर चेतावनी जारी कर चुका है। व्हाइट हाउस ने विदेश विभाग के एक ईमेल का जिक्र किया है जिसमें लिखा है, ‘चीनी सरकार अमेरिकी नागरिकों और अन्य देशों के नागरिकों पर मनमाने प्रतिबंध लगा सकती है, जिसको लेकर हमारी चिंता है। हम पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया के लिए प्रयास करते रहेंगे।’

बता दें, ट्रम्प प्रशासन ने चीन पर साइबर अटैक और जासूसी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि चीन अमेरिका की तकनीकी, सैन्य और अन्य जानकारियों को चुराने का प्रयास कर रहा है।

जुलाई में अमेरिकी शैक्षणिक संस्थानों में रिसर्च करने के लिए वीजा के लिए आवेदन करने वाले तीन चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। FBI  ने जांच में पाया था कि ये सभी चीन की सेना  पीपल्स लिबरेशन आर्मी के सदस्य हैं, ये सच्चाई छुपाई गई। पिछले महीने अमेरिका ने 1,000 से अधिक चीनी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए थे।

Related Posts