June 17, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

पति सुधरा तो महिला ने अपनी जीभ काट प्लेट में चढ़ा दी देवी को

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

ज के समय में इसे भक्ति कहेंगे या अंधविश्वास ? एक महिला ने अपनी मुराद पूरी होने पर देवी को अपनी जीभ की भेट चढ़ा दी। घटना उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद की दुर्गा पुरवा की है। वारदात के बाद मंदिर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

साक्षी महिला ने बताया कि उनका पति काम नहीं कर रहे थे और गलत रास्ते पर जा रहे थे। साथ ही घर में कई तरह की दिक्कतें भी थीं। इसके बाद दो महीने पहले उन्‍होंने मां काली से मन्नत मांगी थी कि अगर उनका पति सही रास्ते पर आ जाए और घर की दिक्कतें दूर हो जाती हैं तो वह अपनी जुबान माता के चरणों में अर्पित कर देंगी।  महिला का कहना है कि उनकी दोनों ही मन्नत पूरी हो गई। जिसके बाद नवरात्र के चौथे दिन उन्‍होंने अपनी जीभ काटकर मां को चढ़ा दी।

इतना ही नहीं, जुबान काटने के बाद उन्‍होंने कटी हुई जीभ एक प्लेट में रख दी। कुछ महिलाएं तो भक्ति भाव में विभोर होकर साक्षी को देवी का रूप मानकर पूजा करने लगे।

Related Posts