तानाशाही की हद, इस राजा ने अपने कुत्ते को बनाया एयरफ़ोर्स चीफ

कोलकाता टाइम्स :
थाईलैंड में सरकार की नीतियों के खिलाफ बड़े विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। राजशाही के खिलाफ थाईलैंड के लोगों का गुस्सा नाजायज भी नहीं है। एक तरफ जहां देश की जनता कोरोना संक्रमण की मार और लॉकडाउन के बाद आर्थिक बदहाली झेल रही है वहीं राजा महा वाचिरालोंगकोंन अपनी 20 सेक्स सोल्जर्स, 4 पत्नियों और तमाम नौकर-नौकरानियों के साथ जर्मनी के एक होटल में रह रहे हैं। यहां फाइव स्टार होटल का पूरा एक फ्लोर राजा और उनकी सेक्स सोल्जर्स के लिए बुक किया गया है।
अपने देश की जनता की ह बदहाली राजा ने कुछ नहीं किया। और तो और उनकी तानाशाही इतनी चरम पर है कि देश की जो सेना देश तथा उनकी रक्षा करता है उसके सर पर एक कुत्ते को बिठा दिया। उन्होंने अपने कुत्ते को एयरफोर्स चीफ बना डाला। जिससे एयरफोर्स में भी उनके खिलाफ गुस्सा पनपता दिख रहा है।
बीते दिनों राजा महा ने अपनी पत्नी को एक साल तक जेल में रखने के बाद उनकी सजा माफ़ कर दी है और उन्हें हरम में फिर से शामिल होने की इजाजत दे दी थी। राजा ने 35 साल की सिननेत वोंगवाजीरापाकडी के साथ शादी की थी लेकिन 3 महीने बाद ही उन पर बेवफाई का आरोप लगाकर जेल भेज दिया था।