July 8, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म सफर

सात जन्मों तक नहीं टूटेगा रिश्ता अगर इस मंदिर में करें शादी

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

ज हम एक और ऐसी ही प्रथा के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में आप भी जानना चाहेंगे। दरअसल, हम एक मंदिर के बारे में बात कर रहे हैं. कहते हैं शादी एक सात जन्म का बंधन होता है। वैसे ही इस मंदिर में भी होता है जिसके बारे में लोगों की मान्यता है कि वाकई में इस मंदिर में शादी करने से सात जन्म का रिश्ता बनता है। आइये जानते हैं।

दरअसल, महाराष्ट्र के दहिसर में भटवा देवी का एक प्राचीन मंदिर है। अगर आप सातो जन्म के लिए अपनी प्रेमिका या पत्नी को ही पाना चाहते है तो आपको उसके साथ यहाँ शादी करनी होगी। जी हाँ, कई लोग होते हैं जिन्हें अपने साथी की ऐसी तलाश रहती है जिसे वो सातों जन्म साथ रहे। अगर आप भी ऐसा ही चाहते हैं तो इस मंदिर में जरूर आएं। इस मंदिर में शादी के बाद आप दोनों 7 जन्मो के लिए एक हो जायेंगे।

लोगो का ऐसा मानना है की यहाँ शादी करने वाले युवक-युवतियों की जोड़ी 7 जन्मो तक कभी अलग नहीं होती है। यही वजह है की यहाँ कई जोड़े शादी करने पहुचते है. 40 हजार वर्गफीट में फैले इस मंदिर में पवनपूत, श्रीकृष्ण और गणेश जी की मूर्ति स्थापित है। यहाँ आने वाले भक्तो के अनुसार, साफ़ मन से अगर यहाँ पूजा कर के कुछ मांगा जाए तो वह अवश्य मिलता है। इसी वजह से ये मंदिर देश भर में प्रसिद्धि हासिल करने लगा है।

Related Posts