July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

हे भगवन ! कॉर्नफ्लेक्स खाने की ऐसी अजीबो-गरीब आदत

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

म आज आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे कॉर्नफ्लेक्स खाने की आदत है। दरअसल इंग्लैंड के रहने वाले फिलिप को कॉर्नफ्लेक्स खाने की आदत है। वह दिनभर में 15 कटोरे कॉर्नफ्लेक्स खा जाता है।

जानकारी के लिए बता दें लोग केवल नाश्ते में ही कॉर्नफ्लेक्स खाना पसंद करते हैं लेकिन फिलिप नाश्ते के अलावा दिन और रात के खाने में भी कॉर्नफ्लेक्स ही खाता है। अपनी इस आदत के कारण उसे बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उसे ये आदत उस दिन से लगी जब उसने ये विचार किया कि बाहर का खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता और कुछ सेहतमंद खाना चाहिए।

प्राप्त जानकारी अनुसार यह शख्स अपनी इस आदत के कारण फिलिप दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा है। वह दिनभर में कॉर्नफ्लेक्स के अलावा और कुछ नहीं खाता। इस आदत के कारण उसका निजी जीवन भी प्रभावित हो रहा है। कुछ साल पहले उसकी नौकरी केवल इसलिए चली गई क्योंकि वह बार में ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा था।

Related Posts