July 7, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म व्यापार

जेब हो गर्म तो कड़ाके की सर्दी में भी लीजिये आम का मजा 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

म किसे नहीं पसंद ? खासतौर पर गर्मियों के मौसम में ही आम मिलते हैं। लेकिन अब इसका मजा ठण्ड के मौसम में भी ले सकेंगे, और वह भी दिसंबर के महीने में।  अगर आप एक इस आम को खाने के लिए मोटी राशि खर्च करने के लिए तैयार हैं, तो आप इसे आसानी से खरीद सकते हैं। गर्मियों में मिलने वाला आम अब आप दिसंबर में भी खा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको मुंबई जाना होगा।

दरअसल ताजा अल्फांसो आमों के 1400 कार्टन नवी मुंबई के एपीएमसी मार्केट में पहुंच चुके हैं। ये आम पूर्वी अफ्रीकी देश मलावी से मंगवाए गए हैं।

दिसंबर में अल्फांसो आम आपको महाराष्ट्र में मिल जाएंगे। हापुस के रूप में जाना जाने वाला अल्फांसो फाइबर घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में न केवल अपने स्वाद के लिए, बल्कि सुखद खुशबू के लिए भी जाना जाता है।

ये आम मुंबई के थोक बाजार में 700 रुपये से 900 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे हैं।

मलावी  का मौसम कोंकण क्षेत्र के समान है, इसलिए अल्फांसो आम दिसंबर में उपलब्ध हो जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन आमों का स्वाद कोंकण क्षेत्र में पाए जाने वाले जूस के जैसा होता है। महाराष्ट्र के रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पालघर, ठाणे और रायगढ़ जिलों के अल्फांसो आम को 2018 में भौगोलिक संकेत टैग दिया जा चुका है।

Related Posts