July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म सफर

ठंड में भी गर्म इस पानी में नहाने से ठीक हो जाती हैं कई बीमारियां

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

क्षिणी ग्रीनलैंड में कुजआल्के स्थित उनारटोक आइलैंड एक ऐसा स्थान है जहां का पानी पूरे वर्ष भर गर्म ही रहता है। ग्रीनलैंड का एकमात्र हॉटस्प्रिंग होने के कारण बड़ी संख्या में लोग अपनी फैमिली के साथ यहां नहाने आते हैं।

क्वोरटोक और नानोरटालिक शहर के बीच बने इस आइलैंड पर आने के लिए लोग नाव का सहारा लेते हैं।

आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि सालों पुराने इस आइलैंड का पानी प्राकृतिक रूप से गर्म रहता है। इसका तापमान ठंड के मौसम में भी 34 से 38 डिग्री होता है। इस हॉट स्प्रिंग के चारों तरफ घास का बड़ा मैदान हैं। इस जगह को पॉल्यूशन फ्री बनाने के लिए यहां पर वाहनों को लाने की मनाही है। लोगों का मानना है कि इस हॉट स्प्रिंग में नहाने से बहुत सी बीमारियां भी दूर हो जाती है।

Related Posts