June 30, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

तकदीर बदलने के हथेलियों की प्लास्टिक सर्जरी!

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

क्सर हम अपने भाग्य के लिए हाथ की रेखाओं को दोषी ठहराते हैं। ऐसा कहा जाता है कि मनुष्य की हाथ की रेखाओं से उसके भविष्य की गणना की जा सकती है। भविष्य का पता लगाने के लिए ज्योतिषियों का सहारा लिया जाता है। मामला चाहे शादी का हो नौकरी का हो या फिर घर का हमारा भविष्य क्या होगा जानने के लिए हम अक्सर ज्योतिष विज्ञान का सहारा लेते हैं। इन्हीं रेखाओं को ठीक करने के लिए जापान के लोग कुछ नया करने में लगे हैं। जापान में लोग अपने भाग्य, पैसा, सफलता, शोहरत और विवाह से जुड़ी रेखाओं को ठीक कराने के लिए हथेली की प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे हैं।

इस सर्जरी में करीब 1 हजार डॉलर (67928.80 रुपए) का खर्च आता है। सर्जरी के लिए लोग अपनी शादी की रेखा को ऐसे व्यवस्थित कर रहे हैं, जिस पर व्यक्ति को शादी करनी चाहिए। इसी तरह लोग मनी लक, भाग्य रेखा और अन्य रेखाओं को भी व्यवस्थित करवा रहे हैं।

इस सर्जरी के लिए इलेक्ट्रिकल स्कैल्पेल की सहायता ली जा रही है। इस पूरी प्रकिया में 10-15 मिनट का समय लगता है। टोक्यो में शोनान ब्यूटी क्लिनिक की शिंजुका ब्रांच में प्लास्टिक सर्जरी करने वाले तकाकी माट्सूका कहते हैं कि इसके लिए लेजर का इस्तेमाल नहीं किया जाता। हथेली की लकीरें बनाने के लिए यदि इसका इस्तेमाल किया जाए तो साफ लकीर नहीं बनती है। ये जल्दी मिट जाती है। पिछले कुछ सालों में यहां 40 से अधिक लोग पाम प्लास्टिक सर्जरी करवा चुके हैं। यहां बस 10-15 मिनट में ही हथेली पर 5 से 10 लकीरें बना दी जाती हैं।

Related Posts