July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

क्‍या आपको पता है अनुष्‍का और विराट का ये चौंकाने वाला सच?

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

क्ट्रेस अनुष्का शर्मा की पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी पर गौर फरमाया जाए तो सब कुछ परफेक्ट ही नजर आता है। एक तरफ जहां उनका सफल करियर वहीं दूसरी तरफ उन्हें क्रिकेट स्टार विराट कोहली के रूप में अपना हमसफर भी मिल गया है। एक लड़की को और क्या चाहिए, मगर आपके दिमाग में भी ये सवाल जरूर कुलबुलाता होगा कि क्या वाकई में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक दूसरे के लिए ही बने हैं !

वैसे तो दोनों ही एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं। अनुष्का शर्मा ने वर्ल्ड कप मैच के दौरान मुश्किल घड़ी में भी विराट कोहली का साथ नहीं छोड़कर अपने प्यार को साबित कर दिखाया था। विराट कोहली भी कई इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा के लिए अपनी जान तक देने की बात कह चुके हैं। ऐसे में ये सवाल का उठना लाजिमी है कि क्या वाकई में अनुष्का शर्मा को उनका मिस्टर परफेक्ट मिल गया है।

वैसे अगर आप सितारों में यकीन करते हैं तो आपको बता दें कि दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं। एक तरह से कह लें कि दोनों की जोड़ी तो पहले ही स्वर्ग में बन चुकी है। दरअसल, अनुष्का शर्मा की राशि वृष और विराट कोहली की राशि वृश्चिक है और दोनों के गुण मेल खाते हैं। दोनों की ही कमाल की पर्सनैलिटी है और दोनों ही प्यार को लेकर प्रतिबद्ध हैं। ऐसे में ये कहना कोई गलत नहीं होगा कि दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं।

Related Posts