July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

इस बैंक ने थामा कंगाल पाकिस्तान का हाथ, देगा 30 करोड़ डॉलर का कर्ज 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

पाकिस्तान में नकदी संकट से डूबती अर्थव्यवस्था को स्थिरता प्रदान करने के लिए एशियाई विकास बैंक ने 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर के नीति-आधारित ऋण की मंजूरी दे दी है। G-20 समिट के 14 सदस्य देशों से पाकिस्तान को 80 करोड़ डॉलर के लोन में छूट मिलने के बाद एडीबी ने यह घोषणा की है।

दरअसल, दुनिया के धनी देशों के समूह जी20 देशों का पाकिस्तान पर इस साल अगस्त तक 25.4 अरब डॉलर बकाया था। एडीबी के प्रधान सार्वजनिक प्रबंधन विशेषज्ञ हिरण्य मुखोपाध्याय ने कहा कि 30 करोड़ डॉलर के ऋण से व्यापार प्रतिस्पर्धा और निर्यात विविधीकरण में सुधार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोविड-19 ने पाकिस्तान को उस समय चोट पहुंचाई है, जब वह व्यापक आर्थिक सुधार के महत्वपूर्ण बिंदु पर था।

Related Posts