July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

ऐसी परंपराये जिन्हें निभाना इन महिलाओं के लिए है मजबूरी

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :

दुनियाभर में बहुत सी ऐसी जनजातियां हैं जो अजीबोगरीब रीति-रिवाज और रहन-सहन के लिए मशहूर है। आज भी ये जनजातियां इतनी पिछड़ी हुई हैं कि आधुनिक शहरी जिंदगी से बिल्कुल बेखबर हैं। आज हम आपको ऐसी ही जनजाति की अजीबोगरीब परंपरा के बारे में बता रहे हैं।

पुराने समय में पुरुषों को गुलाम बनाकर उनसे मजदूरी करवाई जाती थी। वहीं औरतों को यौन गुलाम बनाकर उन पर जुल्म किये जाते थे। लोगों की गंदी नजरों से बचने के लिए ये महिलाएं खुद को बदसूरत बना लेती थी।

इसके लिए इनके मुंह के दांत भी टूट जाते थे। प्लेट के कारण इनके होंठ काफी लटक जाते हैं जिससे उनकी खूबसूरती कम हो जाती थी। इथियोपिया नामक जनजाति गुलामी से बचने के लिए शुरू किए गए इन तरीकों को अपनी परंपरा बना चुकी है। यहां की औरतें आज भी इनका पालन करती हैं।

हमार, दसानेक और मुर्सी जनजाति की महिलाएं आज भी अपनी खूबसूरती को छिपाकर खुद को बदसूरत ही दिखाना पसंद करती हैं।

विवाह के बाद ये महिलाएं अपने गले में पट्टा बांध लेती हैं। ये परंपरा यहां पिछले कई सालों से चली आ रही है। गुलामी से बचने के लिए ये महिलाएं लगातार अपने सुंदरता से खिलवाड़ करती आ रही हैं।

Related Posts