June 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक मनोरंजन

पुलिस देखते ही पिछले दरवाजे से भागे सुरेश रैना-बादशाह-सुज़ैन 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस पार्टी में 19 लोग दिल्ली और पंजाब से आए थे। पार्टी में दिल्ली, पंजाब के अलावा साउथ मुंबई से भी कई लोग शामिल थे। पुलिस ने कुल 27 कस्टमर और 7 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  पुलिस का कहना है क्रिकेटर सुरेश रैना पर भी पुलिस ने धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल, हिरासत में लिए गए लोगों को नोटिस देकर छोड़ा गया है। वहीं मुंबई से बाहर से आए लोग सुबह दिल्ली के लिए सात बजे रवाना हो गए।

हालांकि जब पुलिस ने छापा मारा तो कई बड़े सेलिब्रेटिज वहां से पीछे के दरवाजे से निकल गए. इस पार्टी में कई बॉलीवुड कलाकार और खिलाड़ी शामिल थे।

जानकारी के अनुसार छापे के वक्त गायक गुरु रंधावा, सुजैन खान भी मौजूद थे। हालांकि इन लोगों के अलावा सुरेश रैना पिछले दरवाजे से निकल गए। इसके अलावा रैपर बादशाह भी इस पार्टी में शामिल थे. बादशाह भी पीछे के दरवाजे से भाग निकले।

Related Posts