July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड जकी उर रहमान लखवी इस काम के लिए फिर गिरफ्तार

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

मुंबई हमले के सरगना और लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर जकी उर रहमान लखवी को पाकिस्तान में एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने के आरोपों में शनिवार को अरेस्ट किया गया।

लाहौर पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक लखवी मुंबई हमला मामले में 2015 से ही जमानत पर था। उसे आतंकवाद निरोधक विभाग ने गिरफ्तार किया। फिलहाल CTD ने ये नहीं बताया है कि उसकी गिरफ्तारी कहां से हुई. अधिकारी के मुताबिक लखवी की गिरफ्तारी खुफिया सूचना के आधार पर की गई।

बता दें कि पाकिस्तान की शह पर लश्कर-ए-तैयबा के दस आतंकवादियों ने ने 26 नवंबर 2008 को मुंबई में चार दिनों तक 12 जगहों पर फायरिंग और बम हमले करके दहशत मचा दी थी। इन सुनियोजित हमलों में चाड हाउस में नौ आतंकवादियों और 166 लोग मारे गए थे। जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

Related Posts