July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

टूथपिक का यह सच जान भूल जायेंगे इस्तेमाल 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

साफ और सुंदर दांत तथा स्वस्थ मसूड़े न सिर्फ अच्छे स्वास्थ्य की निशानी होते हैं, बल्कि हमारे व्यक्तित्व को आकर्षक भी बनाते हैं | इसमें कभी-कभी इसमें खाने का छोटा सा टुकड़ा पास जाता है | तो इसके लिए कुछ लोग टूथपिक का इस्तेमाल करके अपने दांतों में फंसा खाना निकालते हैं | टूथपिक प्लास्टिक की और लकड़ी की बनी होती है | कभी-कभी इसका इस्तेमाल करने से कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन रोजाना करने से दांतों में नुकसान पहुंच सकता है | इसकी ज्यादा जोर से करने से दांतों के साथ मसूड़े भी खराब हो जाते हैं | आइए जानते हैं तो टुथपिक से मुंह से संबंधित कौन-कौन सी परेशानियां हो जाती हैं |

  • टुथपिक के ज्यादा इस्तेमाल से दांत खराब होने लगते हैं क्योंकि टुथपिक का इस्तेमाल करके जब दांतों को साफ किया जाता है | तो इसकी रगड़ से कई बार मसूड़ों में से खून आने लगता है | जिससे दांतों को नुकसान होता है |
  • एक ही जगह पर टुथपिक के ज्यादा इस्तेमाल से दांतों के बीच खाली जगह बननी शुरू हो जाती है| इससे उस खाली जगह में ज्यादा खाना फंसने लगता है और दांतों में कैविटी होने लगती है | जिससे दांत खराब हो जाते है|
  • कई लोग तो टुथपिक को इस्तेमाल करते-करते से चबाना शुरू कर देते हैं क्योंकि प्लास्टिक ओर लकड़ी की बनी होती है | जिसके कारण दांतों को नुकसान पहुंचता है | इससे दांतों के इनेमल को नुकसान होता है |
  • ज्यादा समय के लिए दांतों में खाना फंसा रहे तो उसके बाद टुथपिक का इस्तेमाल करने से मुंह से बदबू आनी शुरू हो जाती है।

Related Posts