July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

सर्दियों में ज्‍यादा अरबी खाने से होते हैं यह साइडइफेक्‍ट

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

र्दियां आते ही मार्केट में सीजनल फ्रूट और वेज‍िटेबल द‍िखने लग जाते हैं। ऐसे ही एक सब्‍जी है अरबी जो सर्दियों में देखने को मिलती है। सर्दियों में अरबी को अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है और कई लोग इसके पत्ते के पकौड़े बनाकर खाना पसंद करते हैं। अरबी के फायदे तो बहुत है लेक‍िन क्‍या आप जानते है इसे खाने के क्या नुकसान होते हैं, इसे किस तरह से खाया जाता है और इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व के नाम इस प्रकार हैं- पेट हो सकता है खराब अरबी को हमेशा अच्छे से पकाकर ही खाना चाहिए। क्योंकि कच्ची अरबी खाने से पेट खराब हो सकता है और शरीर को कई तरह के रोग लग सकते हैं। इसके अलावा कई बार कच्ची अरबी खाने से गले में भी दर्द हो जाती है।

इसलिए आप जब भी अरबी खाएं तो इसे अच्छे से पकाकर ही खाएं। वजन बढ़ सकता है अगर अधिक मात्रा में अरबी का सेवन किया जाए तो आपका वजन बढ़ सकता है। क्योंकि अरबी के अंदर कैलोरी काफी अधिक मात्रा में पाई जाती है।

इसलिए आप अरबी ज्यादा ना खाएं और संतुलित मात्रा में ही इसका सेवन करे। एलर्जी होने का खतरा कई लोगों को अरबी से एलर्जी भी हो जाती है। इसलिए अगर आप इसे पहली बार खा रहे हैं तो आप ये जांच लें कि ये आपके लिए सही है कि नहीं। किस तरह से करें अरबी का सेवन अधिकतर लोगों द्वारा अरबी की सब्जी बनाई जाती है। इसलिए आप इसकी सब्जी बनाकर खा सकते हैं। जबकि कई लोग इसको उबालकर भी खाते हैं। वहीं अरबी के पत्तों के पकौड़े भी लोगों द्वारा खाए जाते हैं। इसलिए आपको जैसे पसंद हो आप उस प्रकार से इसका सेवन कर लें। हालांकि आप इस बात का ध्यान जरूर रखें की आप कभी भी अरबी या अरबी के पत्तों को कच्चा ना खाएं।

Related Posts