July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

US की खुपिया दस्तावेज में भारत के बारे में कही ऐसी बात सुन डरेगा चीन 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

भारत की बढ़ती शक्ति और चीन के खिलाफ उठाए गए कदमों से अमेरिका काफी प्रभावित है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा सार्वजनिक किए गए एक गोपनीय दस्तावेज में कहा है कि भारत में चीन की उकसाने वाली कार्रवाई का जवाब देने की क्षमता है। दस्तावेज में आगे कहा गया है कि मजबूत भारत समान सोच रखने वाले देशों के सहयोग से रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के खिलाफ शक्ति संतुलन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस 10 पृष्ठीय दस्तावेज को अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रोबर्ट ओ’ब्रायन ने  सार्वजनिक किया था और अब इसे व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर भी पोस्ट किया गया है. हिंद प्रशांत के लिए ‘US स्ट्रैटेजिक फ्रेमवर्क’ नामक डॉक्यूमेंट में कहा गया है कि भारत सुरक्षा मामलों पर अमेरिका का पंसदीदा साझेदार है। दोनों देश दक्षिण एवं दक्षिण पूर्व एशिया और आपसी चिंता वाले अन्य क्षेत्रों में समुद्री सुरक्षा बनाए रखने और चीनी प्रभाव को रोकने में सहयोग करते हैं। भारत में सीमा पर चीन द्वारा की जाने वाली उकसावे की कार्रवाई का जवाब देने की क्षमता है।

दस्तावेज में आगे कहा गया है कि भारत दक्षिण एशिया में अग्रणी है और वह हिंद प्रशांत की सुरक्षा बनाए रखने में नेतृत्व की भूमिका निभा रहा है।

Related Posts