September 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

भारत में शाद‍ी की यह प्रथाएं चौंका देगा 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

सभी भाइयों की एक ही लड़की से शादी:
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में शादी को लेकर एक अलग ही प्रथा हैं। इस प्रथा को यहां की भाषा में घोटुल प्रथा कहते हैं। सदियों पुरानी इस प्रथा के चलते सभी भाई एक साथ एक लड़की से शादी करते हैं। इस रि‍वाज को लेकर पांडवों और द्रौपदी को उदाहरण माना जाता हैं। मान्‍यता है क‍ि महाभारत काल के दौरान पांडवों ने द्रौपदी और मां कुंती के साथ अज्ञातवास के कुछ पल किन्नौर जिले की गुफाओं में बि‍ताए थे।

मह‍िलाएं करती हैं एक से ज्‍यादा शादी: 

भारत में कई जनजात‍ियां हैं। ज‍िनमें शादी को लेकर सबकी अपनी-अपनी प्रथाएं हैं। ऐसे में मेघालय की खासी जनजात‍ि में एक अनोखी प्रथा प्रचल‍ित है। यहां एक मह‍िला ज‍ितनी मन चाहे उतनी शाद‍ियां कर सकती हैं। वे चाहें तो अपने शादी के बाद पत‍ियों को ससुराल में ही रख सकती हैं। इस समुदाय में पुरुषों का नहीं बल्‍क‍ि मह‍िलाओं का स‍िक्‍का चलता है। हालांक‍ि इस प्रथा को बदलने की मांग भी की जा रही है।

भाई-बहनों में ही हो जाती शादी: 

छत्तीसगढ़ आदिवासी समाज में भी शादी को लेकर कई अनोखी प्रथाएं हैं। यहां पर धुरवा आद‍िवासी जनजात‍ि में भाई-बहन आपस में शादी करते हैं। यहां पर ममेरे फुफेरे भाई बहन के बीच शादी का चलना है। ऐसे में जो लोग शादी का प्रस्‍ताव आने पर मना कर देते हैं तो उन पर जुर्माना लगाया जाता है। ऐसे में आज इस समाज में भी बहुत से लोग शादी करवाने की इस अनोखी परम्परा के ख‍िलाफ हैं।

मां बनने के बाद ही कर सकती शादी: 

राजस्थान के उदयपुर, सिरोही और पाली जिलो में और गुजरात में रहने वाले गरासिया जनजाति में शादी की एक अनोखी प्रथा है। गरासिया जनजाति गुजराती, भीली, मेवाड़ी और मारवाड़ी भाषा बोलते हैं। यहां पर शादी से पहले बच्‍चा पैदा करने का र‍िवाज है। यहां शादी से पहले लड़के लड़क‍ियां एक साथ रहते हैं। उसके बाद अगर उन्‍हें बच्‍चा नहीं पैदा होता है तो इस र‍िश्‍ते को मान्‍यता नहीं म‍िलती है।

मामा-भांजी में कराई जाती है शादी: 

दक्षिण भारतीय समाज में सगे मामा-भांजी में शादी काफी उत्‍तम मानी जाती है। बड़ी संख्‍या में आज भी यहां पर लोग इसे सबसे पहले वरीयता देते हैं। कई बार मामा-भांज‍ियों के न चाहते हुए भी उनका व‍िवाह करा द‍िया जाता है। इस अनोखी प्रथा के पीछे जमीन-जायदाद मुख्‍य वजह मानी जाती है। कहा जाता है क‍ि बहन मायके में हक न मांगे इसलि‍ए उसकी बेटी को घर में शादी करके रख ल‍िया जाता है।

Related Posts