June 30, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

यह क्या! मशहूर ‘कैप्टेन जैक’ यहां चलाता है रिक्‍शा?

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :
ह एक ऐसी खबर है जिसे जान कर आप दंग रह जाएंगे। दुनियाभर में मशहूर फिल्म ‘पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन’ के कैप्टन जैक स्पैरो भारत में रिक्शा चलाते नजर आए हैं। सबूत के तौर पर उनकी फोटो भी है, जिसे देख आप भी यकीन कर बैठेंगे। ये रही फोटो।

खैर, ऐसा भी नहीं है कि वो यहां किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। चलिए बताते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है। आपने फिल्मी पर्दे पर हमशक्ल किरदारों वाली मजेदार कहानियां खूब देखी होंगी। राम-श्याम, सीता-गीता जैसे बहुत से ऐसे किरदार मिल जाएंगे, मगर क्या असल जिंदगी में कभी ऐसी स्थिति का सामना किया है?

मेनेल अरोड़ा नामक शख्स को हाल ही में ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा। वो रिक्शा चालक के रूप में कैप्टन जैक स्पैरो को देखकर हैरान रह गए, मगर हकीकत में वो कैप्टन जैक स्पैरो का किरदार निभाने वाले हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप नहीं थे, बल्कि उनका हमशक्ल था जो देखने में बिल्कुल उनकी तरह था।

फिर क्या था, अरोड़ा ने तुरंत उसकी फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर डाली और देखते ही देखते ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। ये हमशक्ल दिल्ली में रहता है और रिक्शा चलाता है। आपको बता दें कि हाल ही में विराट कोहली के हमशक्ल को भी पाकिस्तान की सड़काें पर घूमते पाया गया था। ये रही फोटो।

Related Posts