चमत्कार चाहिए तो नवग्रह कवच मंत्र का प्रत्येक दिन करें जाप

कोलकाता टाइम :
ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह का विशेष महत्व होता है। नवग्रहों के आधार पर व्यक्ति के जीवन में होने वाली घटनाओं के बारे में भविष्यवाणियां संभव हो पाती हैं। नवग्रहों की कुंडली में अच्छी और खराब स्थिति के कारण ही व्यक्ति के जीवन में कई प्रकार के उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। ग्रहों के दोषों को दूर करने के लिए उपाय बताए जाते हैं, जिसमें नवग्रहों के मंत्र भी होते हैं। आज हम आपको नवग्रह कवच के बारे में बताने जा रहे हैं। यह आपके लिए बेहद ही चामत्कारिक लाभ वाला मंत्र हो सकता है।
नवग्रह कवच का वर्णन यामल तंत्र में किया गया है। इस नवग्रह कवच का पाठ प्रत्येक दिन श्रद्धापूर्वक करने से व्यक्ति को रोग, कष्ट, ग्रहों के दोष, अशुभ प्रभाव, शत्रु बाधा आदि से मुक्ति मिल सकती है। मंत्रों के जाप में सदैव उसके उच्चारण की शुद्धता का ध्यान रखा जाता है, अन्यथा आपको उस मंत्र का सही फल प्राप्त नहीं होगा।
ओम शिरो मे पातु मार्तण्ड: कपालं रोहिणीपति:।
मुखमङ्गारक: पातु कण्ठं च शशिनन्दन:।।
बुद्धिं जीव: सदा पातु हृदयं भृगुनंदन:।
जठरं च शनि: पातु जिह्वां मे दितिनंदन:।।
पादौ केतु: सदा पातु वारा: सर्वाङ्गमेव च।
तिथयोऽष्टौ दिश: पान्तु नक्षत्राणि वपु: सदा।।
अंसौ राशि: सदा पातु योगश्च स्थैर्यमेव च।
सुचिरायु: सुखी पुत्री युद्धे च विजयी भवेत्।।