July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

सावधान : कर्ज नहीं दिया तो चड्ढी तक कर देंगे नीलाम

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

कुछ देशों में जनता के लिए काफी कठोर कानून बनाए जाते हैं।  कर्ज लेने के बाद चुकाने न वालों को तो आप भी नहीं छोड़ते होंगे, फिर भला सरकार उन्हें क्यों रियायत दे। कुछ लोग कर्ज लेकर फरार हो जाते है। फिर बैंक के लोग और एजेंसी वाले उन्हें ढूंढते हुए दर-दर तक भटकते रहते हैं।

यूक्रेन की सरकार ने ऐसे लोगों को मजा चखाने के लिए बड़े सॉलिड नियम बनाए हैं। कोविड-19 संक्रमण के दौरान यहां की आर्थिक स्थिति काफी डगमगा गई है।

बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन की सेंट्रल सिटी Kryvyi Rih में जस्टिस मिनिस्ट्री वेबसाइट पर अजीबोगरीब नीलामी का एक इश्तेहार दिया गया है। इसमें एक अंडरवियर की नीलामी की सूचना दी गई है। यह अंडरवियर सरकार से लिया गया कर्ज न चुकाने वाले शख्स की है। इसे मात्र 19.4 Hryvnia यानी 50 रुपये मे नीलाम किया जा रहा है।

Related Posts