July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

OMG : हवा ने कर दिया प्रेग्नेंट, बस 15 मिनट बाद ही महिला ने दिया बच्चे का जन्म 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

चौंक गए ना ! अब खबर ही ऐसी है।  भला हवा  प्रणान्त कर सकता है ? पर इस महिला ने ऐसा ही दावा किया है। एक इंडोनेशियाई महिला ने दावा किया है कि वह हवा से गर्भवती हो गई। महिला ने एक स्थानीय समाचार चैनल से बात करते हुए कहा कि उसने किसी पुरुष से फिजिकल रिलेशन नहीं बनाए हैं, अचानक लेटे-लेटे हवा से ही वह गर्भवती हो गई।

महिला के हैरान करने वाले दावे के मुताबिक दोपहर के समय प्रार्थना के बाद वह अपने लिविंग रूम में आराम कर रही थी. अचनाक उसे लगा कि हवा उसके शरीर में प्रवेश कर रही है। घटना के 15 मिनट बाद उसके पेट में दर्द होने लगा और उसका पेट बड़ा होने लगा. इसके बाद महिला नजदीक के अस्पताल पहुंची जहां उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

महिला की विचित्र कहानी कुछ ही समय में वायरल हो गई। इसके बाद स्थानीय सामुदायिक क्लिनिक के प्रमुख इस मामले में जानकारी करने महिला के पास पहुंचे। इस दौरान उन्हें पता चला कि महिला की शादी हो चुकी है। अब वह अपने पति से अलग रह रही है। उसकी पहले से एक बच्ची है. सामुदायिक क्लिनिक के प्रमुख इमान सुलेमान एक ‘गुप्त गर्भावस्था’ का मामला लगता है, जिसमें महिला को प्रसव से पहले गर्भावस्था महसूस ही नहीं होती। स्थानीय पुलिस ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

Related Posts