June 17, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

50 करोड़ फेसबुक यूजर की गोपनीयता हैकर्स की वेबसाइट पर खुलेआम 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

हैकरों की एक वेबसाइट पर 50 करोड़ से अधिक फेसबुक यूजर के डेटा की जानकारी उपलब्ध है। यह सूचना कई साल पुरानी प्रतीत होती है, लेकिन यह फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया साइट द्वारा एकत्र की जाने वाली विस्तृत जानकारी की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है। बिजनेस इनसाइडर वेबसाइट के अनुसार 106 देशों के लोगों के फोन नंबर, फेसबुक आईडी, पूरे नाम, स्थान, जन्मतिथि और ईमेल पते ऑनलाइन उपलब्ध है।

लोगों की जानकारी की सुरक्षा को लेकर फेसबुक पर कई साल से सवाल उठते रहे हैं। सोशल मीडिया कंपनी ने 2018 में फोन नंबर के जरिए यूजर के खातों को खोजने की सुविधा इस खुलासे के बाद बंद कर दी थी कि राजनीतिक कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका ने 8 करोड़ 70 लाख फेसबुक यूजर की जानकारी उनकी जानकारी या सहमति के बिना प्राप्त कर ली।

अभी यह अस्पष्ट है कि बिजनेस इनसाइडर ने जिस डेटा के उपलब्ध होने की जानकारी दी है, वह दिसंबर 2019 में मिले डेटा से संबंधित है या नहीं। वहीं फेसबुक ने एक बयान में कहा है कि यह पुराना डेटा है।

Related Posts