July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

पुरुषों के घूरने पीछे है हैरान कर देने वाली यह 3 सच्चाई 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

पको बता दें कि चाहे घर हो या फिर ऑफिस या बाजार या कोई अन्य जगह एक लड़की के लिए उसकी प्राइवेसी बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण चीज होती है। हमें हमेशा से यही सिखाया गया है कि किसी भी लड़की या महिला का सम्मान करना चाहिए। मगर बावजूद इसके उनकी निजता पर हमेशा ही खतरा मंडराता रहता है।  खासकर लड़के लड़कियों की प्राइवेट लाइफ में कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी लेते हैं।

यदि आप किसी ऑफिस में कार्यरत हैं जहां आपके अलावा सैकड़ों लोग हैं जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं तो इस बात पर आपने भी गौर किया होगा कि अक्सर ही वहां मौजूद पुरूष महिलाओं को घूरते हैं। सिर्फ अपने कार्यक्षेत्र में ही नहीं बल्कि बाजार, मॉल और तो और राह चलते भी आपको इस तरह के बहुत से लोग दिख जाया करते होंगे जो महिलाओं और लड़कियों को घूरते हैं। आमतौर पर उनकी इस हरकत से लड़कियां खुद को काफी असहज महसूस करती हैं और कई बार लड़कियां उसका जवाब भी दे देती हैं।

इस तरह की हरकत करते हुए तो आपने बहुतों को देखा होगा मगर क्या आपने कभी इस बारे में सोचा है कि आखिर पुरुष लड़कियों को घूरते क्यों हैं? क्या वह बुरी नजर से उन्हें घूरते हैं? क्या वह उस लड़की या महिला में कुछ खास ढूंढने की कोशिश करते हैं या फिर कोई और ही वजह होती है उन्हें घूरने की। तो चलिये आज हम आपको बताते हैं कि आखिर वह कौन सी वजह है जो लड़के लड़कियों को इतना घूरते हैं।

इस वजह से महिलाओं को घूरते हैं पुरुष 

  1. सबसे पहले तो आपको एक बड़ी ही साधारण सी बात बता दें कि किसी भी लड़के या लड़की का एक दूसरे की तरफ आकर्षित होना प्रकृतिक है। हर किसी के अंदर अपने हिसाब का साथी दूंढने की तलाश होती है। हालांकि, लड़कियां ऐसा करने में थोड़ी झिझकती हैं और समान्यतः घूरने जैसी हरकत नहीं करतीं मगर ज़्यादातर लड़के ऐसा करते हैं और एक यह भी वजह हो सकती है कि लड़का अक्सर ही लड़की को अपने साथी के रूप में तलाशते हैं और उसे घोऊरते हुए नजर आते है।
  2. इसके अलावा पहली नज़र के प्यार के बारे में तो आपने जरूर ही सुना होगा। संभवतः लड़के कुछ इसी तरह के प्रयास में लगे रहते हैं और राह चलती या फिर किसी मॉल या उनके ऑफिस आदि में ही किसी अन्य लड़की को घूरते हैं। यह सोचकर कि क्या पता ये ही उनके सपनों की राजकुमारी हो जिससे उन्हें पहली ही नजर में इश्क हो जाएगा। हालांकि, आमतौर पर लड़के इस तरह के ख्वाब ज्यादा देखते हैं।
  3. हालांकि, आपको यह भी बता दें कि सभी लड़के एक ही तरह की सोच नहीं रखते। कई बार बहुत से लड़के लड़कियों को गलत निगाहों से भी घूरते हैं। ऐसा करते वक़्त उनके मन में एक अलग ही तरह की घटिया सोच भरी रहती है। जरूरी नहीं है कि ऐसा करने वाले सिर्फ बैचलर ही हों बल्कि इस तरह की सोच के साथ लड़कियों को घूरने वाले विवाहित लड़के भी हो सकते हैं। वैसे आपको यह भी बता दें कि लड़कियों को इस बात का एहसास बहुत ही जल्दी हो जाता है कि सामने वाला उन्हें अच्छी निगाहों से घूर रहा है या भी बुरी। ऐसे में इसका पता चलते ही उन्हें इसका विरोध करना चाहिए मगर थोड़ी सावधानी के साथ।

Related Posts