July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

ये अंग फड़का तो हो जाइये खुश !

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :

पने कई बार नोटिस किया होगा कि अगर मर्द की दायीं आंख फड़के तो कुछ अच्छा होने वाला होता है ऐसी कहावत है और यही बात महिलाओं पर भी लागू होती है लेकिन उनकी बायीं आंख पर ये बात लागू होती है। तो हम आज ऐसे ही अंगों के बारे में बात करेंगे जिनके फड़कने से आपको शुभ संकेत मिलते हैं।

समुद्र शास्त्र के बारे में तो आपने सुना ही होगा, जिसके द्वारा इंसान के चेहरे-मोहरे को देखकर उसके व्यक्तित्व और मानसिकता की जड़ तक पहुंचा जा सकता है। लेकिन जैसा कि हम जानते हैं कि इंसान का शरीर बेहद संवेदनशील होता है और उसके पास ऐसी ताकत है जो होने वाली घटना को पहले ही भांप ले।

हो सकता है आपको यकीन ना हो लेकिन समुद्र शास्त्र की सहायता से आप इंसान के फड़कते हुए अंगों को जानकर उसके साथ भविष्य में होने वाली घटना को जान सकते हैं।

शरीर के बाएं हिस्से का फड़कना

समुद्र शास्त्र के अनुसार पुरुष के शरीर का अगर बायां भाग फड़कता है तो भविष्य में उसे कोई दुखद घटना झेलनी पड़ सकती है। वहीं अगर उसके शरीर के दाएं भाग में हलचल रहती है तो उसे जल्द ही कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जबकि महिलाओं के मामले में यह उलटा है, यानि उनके बाएं हिस्से के फड़कने में खुशखबरी और दाएं हिस्से के फड़कने पर बुरी खबर सुनाई दे सकती है।

माथे पर हलचल

किसी व्यक्ति के माथे पर अगर हलचल होती है तो उसे भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है वहीं कनपटी के पास फड़कन पर धन लाभ होता है।

कंधों का फड़कना

अगर आपका दायां कंधा फड़कता है तो यह इस बात का संकेत है कि आपको अत्याधिक धन लाभ होने वाला है। वहीं बाएं कंधे के फड़कने का संबंध जल्द ही मिलने वाली सफलता से है। परंतु अगर आपके दोनों कंधे एक साथ फड़कते हैं तो यह किसी के साथ आपकी बड़ी लड़ाई को दर्शाता है।

होठों का फड़कना

अगर अपने जीवन में नई दोस्ती की चाह रखते हैं तो अपने होठों के फड़कने का इंतजार कीजिए।

हथेली में हलचल

अगर आपकी हथेली में हलचल होती है तो यह यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आप जल्द ही किसी बड़ी समस्या में घिरने वाले हैं और अगर अंगुलियां फड़कती है तो यह इशारा करता है कि किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात होने वाली है।

भौहों के बीच में हलचल

अगर आपको अपनी भौहों के बीच हलचल महसूस होती है तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि निकट भविष्य में आपको सुखदायक और खुशहाल जीवन मिलने वाला है। इसके अलावा यह इस बात का भी संकेतक है कि आप जिस भी क्षेत्र में काम कर रहे हैं आपको उसमें अनापेक्षित सफलता मिलने वाली है।

Related Posts