February 22, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

यमुना नदी में बह रहे दर्जनों शव, कोरोना संक्रमणका कहर ? 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में यमुना नदी पुल के पास शव बहते दिखे तो लोगों में अफरातफरी मच गई। हमीरपुर जिले में यमुना नदी में दर्जनों शव मिलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि नदी में दर्जनों शव तैर रहे थे।

यमुना नदी में शवों की हकीकत जानने के लिए हमीरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि कानपुर और हमीरपुर जिलों के ग्रामीण इलाकों में बड़ी तादाद में लोगो की मृत्यु हो रही है। इन्हीं शवों को गांव वाले नदी में बहा रहे हैं।

यमुना नदी में इक्का-दुक्का शव हमेशा देखे जाते रहे हैं, लेकिन कोरोना काल में नदी में शवों की बाढ़ आ गई है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्रामीण इलाकों में बड़ी तादाद में लोगों की मौत हो रही है। कोरोना के डर से ग्रामीण शवों का अग्निदाह करने के बजाए यमुना नदी में प्रवाहित कर दे रहे है।

Related Posts