July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

बढ़ती तोंद को रोकने का जापानी नुस्‍खा, गर्म पानी के साथ खाएं सिर्फ यह एक फल

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

जकल गलत खानपान की आदतें और बिगड़ती लाइफस्‍टाइल की वजह से हर तीसरा इंसान मोटापे से परेशान हैं। अक्‍सर लोग बढ़ते मोटापे से बचने के ल‍िए लोग अक्‍सर अपनी डाइट में बहुत कुछ बदलाव करते हैं। ऐसी चीजों से खासकर दूरी बना लेते है जो मोटापे की जड़ होती हैं जैसा केला। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जापानी लोग केले का सेवन कर वजन कम करते हैं।

वेटलॉस करने के लिए ये लोग अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी और केले से करते हैं। वैज्ञानिक तौर पर भी ये बात साबित हो चुकी है। ये नुस्‍खा वजन कम करने के साथ ही पाचन तंत्र भी दुरुस्‍त रखता है। आइए जानते हैं किस तरीके से गुनगुना पानी और केले के कॉम्बिनेशन को डाइट में शामिल करना है। बढ़ता है मेटाबॉलिज्‍म गुनगुने पानी पीने के फायदे के बारे में बहुत सुना होगा। गरम पानी को पीने से हमारी बॉडी का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है।

मेटाबॉलिज्म बढ़ने का मतलब है शरीर में फैट बर्न करने की पॉवर बढ़ना। बात अगर केले की करें तो केला हमारे शरीर को भरपूर एनर्जी प्रदान करता है। सुबह इसके सेवन से हमें दिनभर पेट भरा हुआ महसूस होता है। जब दिन भर हमें भूख कम लगेगी तो अपने आप हमारा वजन कंट्रोल में रहेगा। वजन रखे कंट्रोल स्टडी में बताया गया है कि गुनगुना पानी और केले के कॉम्बिनेशन से डाइजेशन सुधरता है। इसके साथ ही वेट कंट्रोल होने में मदद होती है।

आइए जानते हैं किस तरीके से गुनगुना पानी और केले के कॉम्बिनेशन को डाइट में शामिल करना है।

जान‍िए आयुर्वेद के अनुसार सही समय सुबह सुबह खाएं खाली पेट सुबह उठकर सबसे पहले एक गिलास गुनगुना पानी पीना है। इसके आधे घंटे बाद दो केले खाने हैं। इस डाइट को जापान में असा नान कहा जाता है। इस तरीके को हितोशी और सुमिको नाम को दो जापानियों ने ईजाद किया था।

Related Posts