July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

अब इस खतरनाक स्ट्रेन नया पता का चीन

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश चीन अब नई नई बीमारियों का घर बन गया है। यानी पते की बात ये है कि बीमारियों का नया पता अब चीन खुद बन गया है। वर्ष 2019 में कोरोना वायरस की उत्पत्ति चीन के वुहान शहर में हुई थी, लेकिन शायद आपको ये जानकारी होगी कि कोरोना अकेली महामारी नहीं है, जो चीन से निकल कर पूरी दुनिया में फैली। ये सूची बहुत लंबी है।

-वर्ष 1956 में एशियन फ्लू की उत्पत्ति चीन में हुई थी।

-पहली बार बर्ड फ्लू यानी H5N1 वायरस का मामला वर्ष 1997 में चीन में मिला था।

-फिर वर्ष 2002 में SARS यानी Severe Acute Respiratory Syndrome वायरस भी चीन से फैला।

-और 2019 में कोरोना वायरस की शुरुआत भी चीन से हुई।

यहां एक और जानकारी ये है कि अब चीन में एक नई बीमारी और देखी गई है। चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने बताया है कि वहां के जिआंगसू प्रांत में पहली बार कोई इंसान बर्ड फ्लू के H10N3 स्ट्रेन से संक्रमित हुआ है। यानी दुनिया का ये पहला ऐसा मामला है। WHO के मुताबिक, इससे पहले तक दुनिया में कभी कोई इंसान बर्ड फ्लू के इस स्ट्रेन से संक्रमित नहीं हुआ, लेकिन इस मामले ने सभी देशों की चिंता बढ़ा दी है।

Related Posts