June 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

मार्च के दूल्हे ने देखा पत्नी की जनवरी वाली शादी का वीडियो, ऐसे खुला 19 दूल्हों का राज 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

मार्च में जिसे शादी किया वह जनवरी में किसी और की दुल्हन बन चुकी है। सिर्फ  जनवरी नहीं कुछ ही महीनों में न जाने कितनी शादियां कर चुकी है।  शादी के नाम पर पैसे ऐठना ही इस दुल्हन का कारोबार।  चीन में इन दिनों इस लुटेरी दुल्हन के किस्से चर्चा में हैं। यह दुल्हन अब तक 19 लोगों को शादी का झांसा देकर उन्हें करोड़ों का चूना लगा चुकी है। पुलिस ने पीड़ित पुरुषों की शिकायत पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला के एक पति ने उसे दूसरे व्यक्ति के साथ शादी रचाते हुए देखा। इसके बाद जब पड़ताल शुरू हुई, तो पीड़ित दूल्हों की लाइन लग गई।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, यह घटना बयानूर शहर की है। यहां रहने वाला 35 वर्षीय शख्स की शादी मार्च में हुई थी। अपनी पत्नी को परिवार स मिलाने ले गया था की रस्ते में ही एक वीडियो देख रहा था, जिसमें उसे अपनी पत्नी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शादी रचाती हुई नजर आई।  इसके बाद शख्स ने अपने परिवार के साथ मिलकर दूसरी फैमिली को खोजा। तब कहीं जाकर लुटेरी दुल्हन की असलियत सामने आ सकी। महिला ने दोनों ही पुरुषों से शादी के बहाने ठगी की थी।

Related Posts