July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

फ़िल्मी कहानी से कम नहीं दूल्हा पुलिसकर्मी, ससुर बने मुखबिर ने कैसे पकड़ा गया लुटेरी दुल्हनों का गैंग

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

ध्य प्रदेश के गुना जिले में पुलिस ने एक लुटेरी गैंग को पकडने के लिए जो ड्रामा रचा वह किसी फिल्म से काम नहीं।  गुना पुलिस ने मामले में चार महिलाएं और उनका साथ देने वाले दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। शादी के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने वाली इन महिलाओं की कहानी जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

गुना जिले के एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि महिलाएं कुआंरे लड़कों को फंसाने काम करती थी। उनके साथ शादी करके कुछ दिन उनके घर रूककर फिर फरार हो जाती थी। मामला गुना जिले के मधुसूदनगढ़ गांव से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने बताया कि यहां रहने वाले लाखन सिंह लोधी की शादी नहीं हो रही थी। लाखन के पिता नवल सिंह लोधी अपने बेटे की शादी को लेकर परेशान थे। इस बीच उनकी मुलाकात कैलाबाई मीणा नाम की एक महिला से हुई। जिसमें नवल को बताया कि वह उनके बेटे की शादी करवा देगी।

पुलिस ने बताया कि कैलाबाई ने नवल सिंह ममता से मिलवाया,  इसके लिए ममता ने 70 हजार रुपए नगद लिए और वह शादी के लिए नवल के साथ मधुसूदनगढ़ आ गई।

लाखन के पिता ने ममता और उसकी शादी करा दी। लेकिन कुझ दिन बाद ममता अपने मां की बीमारी की बात कहकर लाखन के घर से चली गई। जब लाखन उसे लेने सागर पहुंचा तो ममता ने उससे 15 हजार रुपए और ले लिए। लेकिन दो दिन बाद वह फिर से सागर जाने की बात कहने लगी। लेकिन लाखन के घरवालों ने ममता को सागर भेजने से मना कर दिया। जिसके बाद उसने अपने कुछ साथियों को बुला लिया और उनके साथ लाखन के घर से चली गई। जिसके बाद लाखन ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस थाने में की।

पुलिस ने ममता के पहचान वाले रहीश नाम के एक शख्स से संपर्क साधा. एक पुलिसकर्मी ने रहीश को फोन लगाकर कहा कि उसकी शादी नहीं हो रही है और उसे जानकारी मिली है कि वह शादियां करवाता है। रहीश पुलिसकर्मी की बातों में आ गया और उसने कहा कि शादी हो जाएगी लेकिन इसके लिए सवा लाख रुपए लगेंगे। पुलिस की एक टीम रहीश से बात करने वाले पुलिसकर्मी को नकली दूल्हा बनाकर भोपाल के बैरसिया पहुंची।  जबकि एक मुखबिर को उसका पिता बना दिया। बैरसिया-नजीराबाद के पास रहीश और उसकी गैंग के 6 लोग जिनमें चार महिलाएं और एक साथी मौजूद था। रहीश ने कहा कि ये चारों लड़कियां है इनमें से जो आपको पसंद होगी उसके साथ शादी करा देंगे। बस फिर क्या था पुलिस ने पूरी गैंग को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मौके पर रहीश के कुछ और साथी भी पहुंचे थे लेकिन वह पुलिस को पहचान गए और मौके से फरार हो गए।

Related Posts