July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

पति को चाकू घोप नहीं भरा मन तो प्राइवेट पार्ट काटकर पैन में पकाया

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

ब्राजील में एक महिला को अपने ही पति की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। इस महिला पर अपने पति की हत्या के बाद उसका प्राइवेट पार्ट काटने और उसे पकाने का भी आरोप है। आरोपी महिला 33 साल की दयाने क्रिस्टीना रोड्रिग्स मचाडो को पुलिस ने सात जून को ब्राजील के शहर साओ गोंकालो में गिरफ्तार किया। आरोप है कि इस महिला ने अपने पति की अलग होने की बहस के दौरान हत्या कर दी थी।

इस मामले की जानकारी पुलिस को आरोपी महिला के पड़ोसियों ने दी। जब मौका एक वारदात पर पुलिस पहुंची तो उसे आंद्रे नाम के एक शख्स का बेजान, नग्न और क्षत-विक्षत शव मिला। अधिकारियों के मुताबिक उसकी पत्नी ने उसका लिंग काट कर एक फ्राइंग पैन में सोयाबीन के तेल में पकाया था। उनका मानना है कि यह अपराध तड़के करीब 4 बजे हुआ, जब दंपति के बीच अलग होने को लेकर बहस हुई थी।

पुलिस ने घटनास्थल से सब्जी काटने के लिए इस्तेमाल होने वाला चाकू बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि इसी हथियार से महिला ने पहले अपने पति की हत्या की। बाद में उसने इसी से उसके कई पार्ट्स को काट डाला।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये दोनों जोड़े 12 साल में 10 साल साथ रहे। लेकिन, पिछले दो साल में आपस में हुई अनबन से ये अलग-अलग रह रहे थे। इसके बावजूद दोनों बार-बार मिलते रहते थे। उनका एक आठ साल का बेटा और एक पांच साल की बेटी है।

Related Posts