May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

बच्‍चें को सोने से पहले दूध पिलाना है हानिकारक 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

दूध पीने के फायदे तो हम सब जानते हैं। शरीर में कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी को कम करने के लिए दूध पीने की सलाह दी जाती है। बच्चों के लिए दूध अमृत के समान होता है इसल‍िए माएं बच्‍चों को सोने से पहले दूध जरुर पिलाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध हमारे शरीर के लिए जितना फायदेमंद होता है, उतना ही नुकसानदायक भी हो सकता है। खासतौर पर रात के समय बच्चों के ल‍िए पीना खतरनाक हो सकता है। क्‍योंकि इससे बच्‍चों को दांतों से जुड़ी समस्या हो सकती है। चलिए जानते हैं आखिर रात के समय दूध पीने से क्या नुकसान होता है- जानें क्‍या होता है नुकसान रात को दूध पीने के बाद ज्यादातर लोग अपने बच्चों को और न खुद ब्रश करते हैं जिसकी वजह से दांतों में कीटाणुओं का पनपना शुरू हो जाता है। ये कीटाणु दांतों में कीड़े लगने की संभावना पैदा करता है। जबकि ये कहा जा सकता है कि रात में दूध पीने वाले बच्चों में 60 प्रतिशत तक कीड़े लगने की आशंका रहती है। जो बच्चे दिन में दूध पीते हैं उनमें ऐसी परेशानी कम नजर आई। 

क्या कहते हैं विशेषज्ञ 

विशेषज्ञों का मानना है कि इस बात का ध्यान रखा जाए कि रात में सोने से पहले बच्‍चों को ब्रश जरूर करवाएं। सुबह के समय ब्रश करने से ज्यादा जरूरी है रात के समय करना क्योंकि सोते समय मुंह में लार कम बनती है। जिसकी वजह से कीड़े पनपने की संभावना ज्यादा होती है। 

कैसे रखें दांतों को स्वस्थ 

दांतों को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए जरूरी है कि दांतों की सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। खासतौर पर बच्चों में इस अच्छी आदत को बचपन से ही डालना चाहिए। दांतों और जबड़ों की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए मोटा अनाज खाएं। साथ ही फलों के जूस की जगह सीधे फल खाने को दें, इससे दांत मजबूत तो होंगे ही उनपर इनैमल की परत भी नहीं जमेगी। अगर किसी के दांत बहुत पीले हो गए हों तो बिना काटे अमरूद का सेवन करने से पीलापन चला जाता है।

Related Posts